Search

May 11, 2026 9:05 am

उलगुलान न्याय महारैली को लेकर झामुमो केंद्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

महारैली में गोड्डा से 15 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

:- अमरेन्द्र सिंह “बिट्टू”

गोड्डा : जिला मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव बिनोद पांडे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित सभी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व ने रांची में उलगुलान न्याय महारैली करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के माध्यम से किए अन्याय के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। इस दौरान महारैली के मंच पर इंडिया गठबंधन के सभी सम्मानित नेतागण उपस्थित रहेंगे लेकिन रैली में आपार भीड़ की उपस्थिति दर्ज कराने की मुख्य भूमिका झारखंड मुक्ति मोर्चा की होगी। महासचिव के संबोधन के बाद उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष, वर्ग संगठन एवं जिला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ने महारैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव देने के बाद सर्वसम्मति से गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के तरफ से 15 हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया। वहीं बताया गया कि इस महारैली में लोग रेलमार्ग एवं बस के द्वारा जाएंगे। महारैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक के बाद जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के बचे तीन वर्ग संगठन का केंद्रीय समिति के द्वारा स्वीकृत, व्यवसाई मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा और क्रीड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, जिला सचिव अजीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी, महिला झामुमो जिला अध्यक्ष ललिता झा, सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, सुबल मंडल, सरवन मंडल, कोशलेंद्र टुडू, श्याम हेंब्रम आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240409 wa00031780688063345615358

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!