सैकड़ों महिला बच्चियों एवं युवा लिए यात्रा में भाग, ढोल नगाड़ा और भक्ति मय गीतों से गुंजा हिरणपुर बाजार
19 अप्रैल को निकल जाएगी विशाल रामनवमी अखाड़ा।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर ( पाकुड़ ) रामनवमी उत्सव सह पूजा को लेकर मंगलवार को बजरंगबली कमेटी मवेशी हाठ द्वारा निकल गया भव्य कलश यात्रा । कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चियों एवं युवा वर्ग के राम भक्तों ने ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा को भव्य बनाने में शामिल हुए, वही ढोल नगाड़े और भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ हिरणपुर बाजार। मालूम हो कि नवरात्र और रामनवमी को लेकर भी इस मंदिर में आज प्रथम पूजा का आयोजन कलश स्थापना के साथ किया गया। इस मौके पर नव वर्ष के उपलक्ष में भी चहुं और भगवा ध्वज को लहराया गया है, वही आयोजन को लेकर शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से हिरणपुर पुलिस चाक -चौबंद व्यवस्था की हुई थी, हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे। इस उस्तव को लेकर 30 अप्रैल तक रामनवमी मेला समारोह को लेकर मवेशी घाट परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें 12 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी वहीं 17 अप्रैल को रामनवमी पूजा आयोजित होगी, जबकि 19 अप्रैल को भव्य रूप से रामनवमी 18 साल शोभा यात्रा निकाली जाएगी इसके उपरांत 20 अप्रैल से 9 दिवस से राम कथा का आयोजन होगा, इसमें आजाद मधुसूदन महाराज के द्वारा राम कथा परोसा जाएगा, 30 अप्रैल को राम कथा की समापन होगी, पूरे कार्यक्रम को लेकर द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर पैनी दृष्टि रखी गई है।








