Search

May 11, 2026 8:02 am

कांग्रेस भवन में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।

मंत्री आलमगीर ने किया शिरकत, दी ईद और रामनवमी की लोगो को बधाई।

सतनाम सिंह

पाकुड़: कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया ।इफ्तार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम ने शिरकत किया। कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने इफ्तार की और पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद की अग्रिम मुबारकबाद दी। कहा कि ईद के त्योहार पर समस्त झारखंड वासियों को और खासकर पाकुड़ विधानसभा की जनता को मैं तहे दिल से बधाई और शुभकामना देता हूं ।पाकुड़ की परंपरा रही है यहां पर्व व त्यौहार में एक दूसरे के बीच भाईचारा और सामाजिकता का माहौल देखने को मिलता है । यह परंपरा अटूट बनी रहे यह मेरी ईश्वर से कामना है ।उन्होंने कहा कि ईद और रामनवमी इस बार दोनों त्यौहार एक साथ मनाया जा रहा है, लोग एक दूसरे के घर पर जाकर त्यौहार का आनंद लेते हैं। यह परंपरा पाकुड़ में भाईचारे की अपनी अलग पहचान है ।पाकुड़ में आपसी सौहार्द और भाईचारा गंगा ,जमुना की तहजीब की तरह देखने को मिलता है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि झारखंड दिनों दिन और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और यहां के लोग खुशहाल हो। इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ,प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, बिलाल शेख, प्रमोद डोकानिया ,शाहीन परवेज, महबूब आलम, मोहम्मद समीम ,मुख्तार हुसैन, अब्दुल समद, निरंजन मिश्रा , सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240409 wa00528980805455136061120

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!