सरकारी अनुदान से चल रहे विद्यालय की अनूठी कहानी
मामला एक उच्च विद्यालय का है, जहां बिना सरकारी आदेश के अवकाश घोषित कर दिया गया
बजरंग पंडित
एक तरफ सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिन रात एड़ी चोटी का जोर लगा रही है एवं कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है वहीं दूसरी ओर उन्ही विद्यालयों के शिक्षक अपनी मनमानी करने को बाध्य नजर आते हैं। इन दिनों पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर सरकारी विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति न के बराबर है । मामला पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी स्थित कुमार कलीदत्ता मेमोरियल उच्च विद्यालय का है । इस विद्यालय में क्षेत्र के लगभग 1100 के आस पास बच्चे पढ़ते है । बुधवार को उक्त विद्यालय बंद मिला जबकि विद्यालय के अंदर कुछ लोग बैठे थे । पूछने पर उक्त लोगो ने खुद को शिक्षक बताया । विद्यालय बंद होने के कारण पूछने पर बताया कि ईद को लेकर सरकारी आदेश पर छुट्टी है, जबकि उसी समय जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने सरकारी छुट्टी नहीं होने की बात बताई । ज्ञात हो इस विद्यालय में कुल 11 शिक्षक, एक क्लर्क, दो चपरासी है। उक्त विद्यालय सरकारी अनुदान प्राप्त है। पूरे रोजा के महीने में सूत्रो की माने तो हर दिन मिड डे मील बना है । प्रधान शिक्षक जो सेवा निर्मित हो चुके है, रांची से अपने नाम से 65 वर्ष का करवा चुके है। इस संबंध में जिले के अधिकारी बताने से इंकार करते दिखे।





