Search

October 23, 2026 10:40 pm

एबीभीपी ने किया संविधान निर्माता को याद

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महाविद्यालय दुलाल चंद्र दास ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके लिए उन्होंने संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिए मिसाल बन गया। नगर मंत्री हर्ष भगत ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। डॉ० आंबेडकर पूरी दुनिया में अपने त्याग, समर्पण, मानवतावादी दृष्टिकोण, शोषितों के मसीहा, शिक्षा, संगठन और संघर्ष की बदौलत जाने जाते हैं। देश के गरीब, शोषित, वंचित तथा उपेक्षित समाज के प्रति उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर नगर सह मंत्री सुमित सेन, विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुमित पांडे, अनिकेत ठाकुर,राज हाजरा,आकाश भगत , विशाल यादव, अभिजीत सिंह, अनुराग सिंह, प्रकाश, शिवम,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!