Search

May 11, 2026 4:54 am

अम्बेडकर जयंती पर गोड्डा महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजित

नगर संवाददाता

गोड्डा : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को गोड्डा महाविद्यालय स्थित इंडोटोरियम में कॉलेज के छात्रों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी बच्चे बच्चियां, कालेज प्राचार्य, प्रोफेसर एवं भीम आर्मी के युवाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया। इस शुभ अवसर पर कालेज छात्रों के द्वारा नृत्य गान का प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमे सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ बच्चे स्थान लाने वाले बच्चे बच्चियां को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। छात्र नेता रंजित ने कहा डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती को मनाने में हम लोगों को बहुत खुशी महसूस होता है क्योकि देश मे हमलोगों के साथ जो भेदभाव होता था, वो इन्होंने खत्म किया है। इनके विचार सराहनीय है । उन्होंने यह भी कहा की भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने तक और न्याय की सीढ़ियां तक पहुंचने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोड्डा कॉलेज की प्राचार्य बोस, प्रो० रंजन बहादुर, गणेश राम, पूर्व नगर उपाध्यक्ष वेणु चौबे, राजद नेता रतन पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे।

img 20240415 wa00111896192582896888794

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!