Search

May 11, 2026 1:44 am

आग लगी से बाइक सहित काफी मात्रा में अनाज जलकर राख।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार की रात साँवलापुर गाँव मे हुई आगलगी से नायकी टुडू के घर मे रहे बाइक सहित काफी मात्रा में अनाज जलकर राख हो गया। गर्मी के कारण पीड़ित व्यक्ति अपने परिवार के साथ अपने खपरैल के घर के बाहर आंगन में सोया हुआ था कि रात 12 बजे अचानक घर मे आग लग गई। आग काफी तेजी से फैलने लगा। इस बीच ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। करीब दो घण्टे के बाद आग को काबू में लाया जा सका। पर आग लगी से घर पूरी तरह नष्ट हो गया। वही घर मे रहे एक बाइक , एक साइकिल , ड्रम में भरा हुआ करीब चार क्विंटल चावल , तीन क्विंटल प्याज , धान चार क्विंटल , नगद राशि 1100 रुपये सहित कपड़ा लता व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग फैलने की डर से निकटवर्ती घरों के लोग भी अपने अपने घरों के सामानों को भी घर के बाहर सुरक्षित जगह में रख दिया था। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आग लगने की कोई पता नही चल पाया है। इस आगलगी से काफी क्षति हुई है। उधर इस सम्बंध में बीडीओ टुडू दिलीप से सम्पर्क करने पर बताया कि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देना होगा। विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

img 20240418 wa00204585142911663135965

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!