राजकुमार भगत
पाकुड़। गांव की एक बेटी ने अपने विद्यालय में सबसे अधिक (429) अंक प्राप्त कर एक सफल चिकित्सक बनने की इच्छा रखती है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहसपुर की छात्रा
तहसीना तहजीब ,पिता.तौहीद आलम
माता.सबीना बीबी की पुत्री है। इन्होंने बड़े लगन और मेहनत से जैक द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में भाग लिया एवं अपने विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 429 अंक प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 113 छात्र अध्यनरत थे। विद्यालय के प्रधान शिक्षक कुणाल कश्यप ने बताया कि छात्रा हर हमेशा अनुशासन में रहकर अध्यापन किया करती थी। इनके बेहतर भविष्य के लिए पूरा विद्यालय परिवार कामना करता है। तहसीना तहजीब ने बताया कि वह एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है । 11वीं 12 वीं में इससे भी ज्यादा मेहनत कर अच्छा परिणाम लाकर और एमबीबीएस की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।





