Search

May 10, 2026 8:49 pm

उलगुलान महारैली में पाकुड़ से हजारों कार्यकर्ता हुए समल्लित, बेहतर प्रदर्शन का लिया संकल्प।

सतनाम सिंह

पाकुड़। मंगलवार को राँची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इंडिया उलगुलान न्याय महारैली कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी छह प्रखंडो से हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्याम यादव के अगुवाई में उपस्थित हुए। पाकुड़ जिले के नगर क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह व सचिव नूर आलम के नेतृत्व में, जिले के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख व सचिव राजेश सरकार के नेतृत्व में, पाकुड़िया प्रखंड के कार्यकर्ता पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा व सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड के कार्यकर्ता महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां व सचिव माईकल मुर्मू ,हिरणपुर प्रखंड के कार्यकर्ता हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ईशहाक अंसारी , लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कार्यकर्ता लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा व सचिव जावेद आलम , अमड़ापाड़ा प्रखंड के कार्यकर्ता अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम व सचिव जहीरुद्दीन मियां के नेतृत्व में शामिल हुए। वही महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम व जिला सचिव सुशीला देवी ने संयुक्त रूप से महिला कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।महारैली में जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की सहित जिला वर्ग के सभी पदाधिकारी, सदस्यों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहीं। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने सभी को हृदय से धन्यवाद देते हुए लोकसभा चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प दिलाया।

img 20240423 wa00262500124603372527509
img 20240423 wa00242418159868771273273
img 20240423 wa00234792898904504665459
img 20240423 wa00252556340367913678973

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!