Search

May 10, 2026 5:26 pm

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर आज एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड सभागार में की गई। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता समेत विश्व श्रमिक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है. इस दिन मजदूरों के कार्य के प्रति सम्मान जताया जाता है. इस वर्ष की थीम बदलते माहौल में काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।मजदूर दिवस का उद्देश्य श्रमिकों का सम्मान करना और उनके योगदान के महत्व का जश्न मनाना है। राष्ट्र और समाज के लिए उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
साथ ही उक्त कार्यक्रम में हिरणपुर के बीडीओ टुडू दिलीप ने मजदूर के हित में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी मजदूरों का योगदान समाज में महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान व न्याय मिलने को लेकर उनके अधिकार के प्रति जागरूक की गई। मौके पर अंचल पदाधिकारी ने आज के इस विशेष दिन के बारे में कई बातों से उपस्थित मजदूर ग्रामीण को जागरूक किया गया ।इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी पीएलवी याकूब अली समेत कई संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!