राजकुमार भगत
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ की जिला इकाई की एक बैठक जिला संयोजक गुंजन तिवारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरण अभियान के निमित्त पाकुड़ नगर के रॉयल रेसीडेंसी में संपन्न हुई। बैठक में सिदो कानू मुर्मू दुमका विश्वविद्यालय के संयोजक बम भोला उपाध्याय ,विभाग संयोजक अमित साहा एवं नगर अध्यक्ष डॉक्टर मनोहर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मतदाता जागरण अभियान का पोस्टर विमोचन भी किया गया। परिषद के मतदाता जागरण अभियान के पोस्टर में मतदाताओं को जागरुक करते हुए वोट फॉर भारत एवं सेय नॉट टु नोटा पर ध्यान आकर्षण किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने कहा कि भारत ने अपनी सफल निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र के सफल संचालन का परिचय कराया है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था द्वारा चुनी गई सरकार से ही हमारे लोकतंत्र की पहचान है। मतदाताओं की जागरूकता एवं भारत की चुनाव प्रक्रिया ही हमें और मजबूती देगी हम अपना वोट डालकर केवल सरकार या प्रतिनिधि नहीं चुनते बल्कि भारत की दिशा तय करते हैं। प्रत्येक चुनाव में मतदाता प्रतिशत में बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों की लोकतंत्र में आस्था को सिद्ध किया है। एबीवीपी के द्वारा इस आम चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरण पोस्ट का वितरण, नुक्कड़ नाटक, मतदान का महत्व जैसे विषयों पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाना है।मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त अभियान समिति का गठन, प्रखंड से लेकर पंचायत एवं गांव स्तर पर मतदाता जागरण अभियान संयोजक के नेतृत्व में समिति विस्तार की योजना बनाई गई। छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से जिले के हर परिवार को मतदान हेतु जागरूक करने की रणनीति के साथ परिषद के कार्यकर्ता लोकसभा में अपनी भूमिका निभाएंगे। नोटा को ना कहने के संदेश के साथ उपलब्ध उम्मीदवारों में श्रेष्ठ को चुने हेतु परिषद मतदाताओं से अपील करेगी। विभाग संयोजक अमित शाह ने बताया कि मतदाता जन जागरण अभियान के निमित्त जिले भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 600 बैठकों का लक्ष्य लिया है। संगठन ने यहनीकी किया है कि परिषद के कार्यकर्ता छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक संपर्क स्थापित करते हुए मतदान हेतु जागरूक करेंगे।बैठक में नगर मंत्री हर्ष भगत, पूर्व जनजातीय कार्य प्रमुख रायसेन मरांडी, जिला एसएफएस प्रमुख विशाल भगत, जिला समिति के सदस्य राहुल मिश्रा, महेशपुर के नगर सह मंत्री जीत साहा, सन्नी तिवारी, शिवम, तकनीकी विद्यार्थी कार्य प्रमुख आकाश कुमार, नगर एसएफएस प्रमुख अनिकेत ठाकुर, सह प्रमुख अभिजीत आनंद,कंचन मंडल,विशाल यादव, विवेक ,गौरव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





