प्रखंड अध्यक्ष
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा कार्यालय में लिट्टीपाड़ा मंडल कार्यसमिति का बैठक अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि पाकुड़ जिला प्रभारी अमित सिंह उपस्थित हुए।प्रभारी जी ने कार्यकर्ता को संबोधन करते हुए कहा प्रत्येक पंचायत में पथ सभाएं करनी है और बुथ कमेटी के साथ भी बैठक कर जीत की रणनीति बनानी है इस बार पूरी लगन शिलता के साथ पार्टी के लिए मेहनत करना है और राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यासी को जीताना है,ओर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे,लिट्टीपाड़ा विधानसभा संयोजक दानिएल किस्कू, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष किसटू सोरेन,लोक सभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद मंडल,किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू सोरेन, एस टी मोर्चा अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन,मंडल महामंत्री राजदीप कर्मकार,उपाध्यक्ष विसन हेमब्रम,कोषाध्यक्ष भूजल मंडल,मंत्री मुंसी मुर्मू,उपाध्यक्ष नारायण पहाड़िया,उपाध्यक्ष रमेशोल टुडू,मीडिया प्रभारी सुनील सोरेन,लिट्टीपाड़ा संयोजक राजू मालतो,संयोजक जामुना पहाड़िया,सह संयोजक चंदू पहाड़िया,संयोजक डेविड मालतो,पुराण टुडू,पौलुस मालतो मार्गो बुथ पालक,बुथ अध्यक्ष सोहन बस्की,बुथ अध्यक्ष धानो पहाड़िया,सुशांत मालतो,अजय मालतो,राजू पहाड़िया,दुर्गा पहाड़िया,सीताराम पहाड़िया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






