सुस्मित तिवारी।
हिरणपुर (पाकुड़ ) आसन्न राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को झामुमो द्वारा हिरणपुर मवेशी हाट परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी ने किया। बैठक के दौरान सभी पंचायत के पार्टी पदाधिकारियो ने अपनी अपनी बातों को रखा। उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत हम पुनः तीसरी बार इस क्षेत्र से विजयी होंगे। हमे सभी बूथ को सशक्त करना आवश्यक है। पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस बनाते हुए आगे जाना है । झामुमो कार्यकर्ता जमीनी रूप से सशक्त है। झारखण्ड में झामुमो के नेतृत्व में सरकार विकास कार्य को लेकर कटिबद्ध है। क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ गई है। वही गरीबो को ग्रीन कार्ड के तहत राशन , पेंशन आदि दी जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा घर विहीन लोगो को अबूआ आवास उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकर्ताओ में आपसी मतभेद भुलाकर तालमेल कर चुनाव लड़ना है। लोबिन हेम्ब्रम द्वारा चुनाव में परोक्ष रूप से भाजपा को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उनके बहकावे में नही आना है। इस बार पुनः विजय हांसदा को भारी मतों से विजय दिलाना है । भाजपा की तानाशाही के विरुद्ध जमकर मुकाबला करना है।बैठक को जिला उपाध्यक्ष समद अली , अजीजुल इस्लाम , जिला सचिव सुलेमान बास्की , जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी आदि ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रखंड सचिव जावेद आलम , समद अंसारी , जब्बार अंसारी , सरकार किस्कु , पप्पू अंसारी आदि उपस्थित थे।






