प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के बलरामपुर मे तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार को कुंजभंग व धुलेट खेल के साथ हो गया।इस धुलेट कार्यक्रम मे बुजुर्ग से लेकर बच्चे महिलाएं एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर कृष्ण भक्ति में झूमते रहे।गुरुवार रात्रि बंगाल से आए सुप्रसिद्ध गायिका दीपाली राय के द्वारा रासलीला का सचित्र वर्णन किया गया। रास लीला का मन मोहक दृश्य देखकर कृष्ण भक्त झूम उठे और पूरा वातावरण राधा कृष्ण की जय-जयकार से गुज उठा। रास लीला देखने बड़ी संख्या में महिलाएं व वृद्ध लोग पहुंचे थे।
पंडाल कृष्ण भक्तों से भर गया था। वहीं पश्चिम बंगाल से आए अन्य दलों ने अलग-अलग कीर्तनिया दल ने राधा कृष्ण के
विभिन्न रूपों के साथ नौका विहार, विलास व रुप का वर्णन
सचित्र वर्णन किया।शुक्रवार को कुंजभंग के साथ ग्रामीण
धुलेट खेल कर महिलाएं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया व वृदांवन का मिट्टी माथे में लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनीलाल मंडल,गणेश मंडल,गौतम मंडल,सुनील मंडल, श्रवण मण्डल,बीरेन मण्डल, अरबीन्द मण्डल,सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।





