Search

May 17, 2026 10:57 am

न्यायालय से आदेश प्राप्ति के बाद पुलिस ने फरार चल रहे छ लोगों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया।

अब्दुल अंसारी

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनाकुड़ा एवं बेलडांगा गांव में कांड संख्या 03/2023 के मामले में फरार चल रहे हबुल यादव , मनोज यादव , बछरू यादव , श्रीकांत यादव , बिपुल यादव , दिनेश यादव कुल छह लोगों के घर पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पाकुड़ न्यायालय कमल प्रकाश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपी के घर पर शुक्रवार को पहुंच कर दरवाजे पर ढोल नगाड़े बजाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय चौकीदार की उपस्थिति में चिपकाया । यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 3/7/23 को न्यायालय से वारंट प्राप्त किया था वारंट प्राप्ति के पश्चात लगातार 30/12/23, 4/0124, 25/02/24 एवं 14/03/24 को शश्त्र बल के साथ प्राथमिकी अभियुक्तों के घर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया गया है लेकिन फरार पाया गया । जिसे गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी । लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था । न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया है ।

img 20240503 wa00568251635993705794797

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!