Search

May 17, 2026 10:04 am

पेयजल समस्या के निराकरण हेतू बीडीओ ने जल सहिया, मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक कर दिए कई दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या का निराकरण हेतू शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जल सहिया, सभी ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ प्रखंड सभागार में एक बैठक की। बैठक में जिस ग्राम /टोलों एवं चिन्हित स्थलों में ख़राब पड़े चापानल एवं बन्द पड़े जल मीनार एवं अवस्थित झरना का तीन दिनों में सर्वेक्षण कर सर्वेक्षण सूची जमा करने का निर्देश सभी जल सहिया को दिए। साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में पेय जल समस्या से निपटने के लिए डीप बोरिंग का प्रस्ताव चिन्हित स्थलों में प्लाट नंबर के साथ देने के लिए कनीय अभियंता एवं प्रखंड समन्वयक पेयजल स्वच्छता को आदेश दिए। वहीं सभी ग्राम पंचायतों में चापानल मरम्मती हेतू उचित मूल्य पर जी.आई. पाइप ख़रीद कर स्टॉक रखने एवं गत वर्ष चापानल मरम्मती के उपरांत ख़राब पाइप को पंचायत भवन में सुरक्षित रखने का आदेश दिये। सभी अबुआ आवास के लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए सूची जमा करने के लिए सभी जल सहिया एवं मुखिया को निर्देश दिए। वहीं व्यक्तिगत शोक पीट निर्माण के लिए लाभुकों की सूची भी जमा करने के लिए सभी जल सहिया को जमा करने का आदेश दिया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास, पी. एच.ई. डी के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, प्रखंड समन्वयक विजय कुमार ठाकुर मुखिया, शिव टुडू, सुनील मुर्मू, रासका हांसदा, मुन्शी टुडू, सभी पंचायत के पंचायत सचिव सहित सभी ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सभी ग्रामों के जल सहिया उपस्थित थे।

img 20240504 wa01108693803937093153505

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!