Search

May 10, 2026 2:17 pm

लायंस क्लब के द्वारा शिविर लगाकर 180 लोगों का नेत्र जांच कराया गया।

एस कुमार

लायंस क्लब मुरारई- महेशपुर के द्वारा महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित साईं धर्मशाला परिसर में रविवार को शिविर लगाकर 180 लोगों का नेत्र जांच कराया गया। शिविर में जेएल एंड शांति देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. मनोज के द्वारा करीब 180 लोगों का नेत्र जांच कर देखभाल के लिए परामर्श दिया गया। साथ ही नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नेत्र रोग से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। मौके पर लायंस क्लब मुराराई के दिलीप पिपरा, दिलीप चांद, बिरेंन शर्मा, डॉ. मनोज भगत, विकास मजूमदार, सुरंजन दास गोश्वामी, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पुस्पेन्दू दास, दिलीप भगत, रितेश मुखर्जी, सुकुमनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!