Search

May 17, 2026 3:29 am

नगर परिषद द्वारा चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को पाकुड़ नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम #MainBhiElectionAmbassa का आयोजन दीनदयाल अंत्योदय योजना-,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं वार्ड के मतदाताओं द्वारा किया गया। जिसमें रंगोली , मतदाता जागरूकता अभियान और मतदाता शपथ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को पाकुड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा के द्वारा अपने मताधिकार के उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया और पाकुड़ में मतदान दिवस दिनांक 1जून को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर पाकुड़ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ,नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ,सीओ ,सीआरपी दीदी, एवं अन्य कर्मिंगन उपस्थित थेl

img 20240507 wa0082318357031234109961

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!