Search

May 17, 2026 3:28 am

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन के मुद्दे पर काँग्रेस ने की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में काँग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को जिताने के लिए एक बैठक रखा गया । उक्त बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी विजय हाँसदा के नामांकन दाखिल करने में अधिक से अधिक काँग्रेसी कार्यकर्ता को शिरकत करने की अपील की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक नें कहा कि आने वाले 10 मई दिन शुक्रवार को राजमहल लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा नामांकन दाखिल करेंगे जिसमें सभी कार्यकर्त्ता एक जुट होकर पाकुड़ लड्डू बाबू आम बागान में उपस्थित होकर समय 11:00 बजे चलेंगे। इस कार्यक्रम में बहुत सारे काँग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!