राजकुमार भगत
लाइफ सेवियर्स समूह (पाकुड़) जरूरतमंदों के लिए हमेशा तैयार खड़ा है। जिसका नमूना आज भी देखने को मिला।सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत रेशमा बीवी जो गर्भवती है। मरीज के शरीर में खून की कमी होने के कारण मरीज को खून की अत्यंत आवश्यकता पड़ी तभी मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से मदद मांगी ,फिर समूह के उपाध्यक्ष असफाक आलम ने रक्तदाता के रूप में अब्दुल अलीम से संपर्क किया।।और अब्दुल अलीम ने बिना वक्त गंवाए रक्तदान करने के लिए रक्त अधिकोष की ओर चल पड़े और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया।मरीज के परिजनों ने अब्दुल अलीम के साथ साथ लाइफ सेवियर्स समूह का भी आभार प्रकट किया।
ओहि रक्तदाता अलीम ने कहा एक जरूरतमंद महिला को खून देकर मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।और मैं आगे भी रक्तदान करता रहूंगा।
मौके पर समूह के ,उपाध्यक्ष असफाक आलम, सक्रिय सदस्य बच्चू रज्जाक और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार और पियूष दास जी मौजूद रहे।





