Search

May 17, 2026 2:31 am

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ने किया जनसंपर्क अभियान तेज

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में झामुमो एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने अपील की। जनसंपर्क अभियान में राजमहल सांसद सह वर्तमान प्रत्याशी श्विजय हांसदा भी उपस्थित रहें। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के गुलदाहा, रामचंद्रपुर, बेलडांगा, पोडा़ बागान, मेनका पाड़ा, काकलामारी, गगन पहाड़ी, पुराना पाली मोड एवं नया पाली मोड़, आमतलला गांव में जाकर आगामी 1 जून को होनेवाले चुनाव में तीर कमान पर बटन दबाकर ज्यादा से ज्यादा वोट से विजय हांसदा को जिताने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन शह झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय हांसदा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर दिल्ली की कुर्सी पर बिराजमान करें और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें ।वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने कहा कि देश में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है इसे मिटाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के हाथ को मजबूत करना होगा इसलिए 1 जून को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष छाप पर वोट देकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें। वहीं राजमहल लोकसभा के प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, महिलाओं, किसानों, दलितों, पिछड़ो, युवाओं सभी के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जो कि अभी भी राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगातार चल रही है। आज राज्य में सड़कों का जाल बिछ चुका है। गरीबो के लिए सरकार ने सोना सोबरन धोती लुंगी साड़ी योजना के माध्यम से मात्र दस रुपये में धोती,लूंगी और साड़ी देने का काम किया। पूर्व की सरकार में 11 लाख राशनकार्ड को बंद करने का काम किया था जबकि हमारी सरकार ने हरा राशनकार्ड बनाकर लोगों को राशन उपलब्ध कराने का काम रही है। पूर्व की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर दिया लेकिन हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों के लिए अबुआ आवास योजना के माध्यम से तीन कमरों का पक्का मकान देने का काम किया। हमारी सरकार ने राज्य में 125 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना लागू की। ग्रामीण क्षेत्रों में जल नल योजना के माध्यम से हर घर शुद्ध पेयजल पहुँचाने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की। हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डालकर झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का अपमान किया है। इस अपमान का बदला चुनाव के माध्यम से लेना है।
1 जून को भारी से भारी संख्या में तीर कमान पर बटन दबाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूती प्रदान करें। मौके पर बुद्धि सेवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान कांग्रेस पार्टी के जिला महा सचिव सोनू आलम पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख प्रखंड सचिव राजेश सरकार दया दयानंद भगत तारकेश्वर भगत आवेदक अंसारी नूर वक्त झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन मजदूर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा सहित सैकड़ो की संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240508 wa00344312861350471730348

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!