Search

May 10, 2026 12:40 pm

बाबूलाल ने कहा:-भारतीय जनता पार्टी आदिवासी का विकास की चिंता करती है ,एक जून को हर बूथ में कमल खिलाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए ।

संताल परगना में बांग्लादेश घुसपैठिए है। हिन्दू आबादी घटा है:-अमर बाउरी।

पीएम मोदी ने 10 वर्षो में मुस्लिम,आदिवासी, दलित सभी के लिए विकास किया।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज:-जिला स्थित सिद्धू- कान्हू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी का विकास ओर आदिवासी का चिंता करती है, पीएम नरेंद्र मोदी के 10 वर्षो के शासन में गांव के अंतिम व्यक्ति से लेकर पहाड़ पर बसने वाले आदिम जनजाति परिवार तक विकास पहुंचा कर घर बना, नल से जल पहुंचा, बिजली पहुंची, फोर लेन सड़क पहुंचा। इसलिए एक जून को हर बूथ में कमल खिलाकर ताला मरांडी को राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से सांसद बनाकर और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनाए ताकि संताल परगना का विकास तेजी से हो उक्त बातें बाबूलाल मरांडी ने कही। सिदो कान्हु स्टेडियम में बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के नामांकन सभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राजमहल लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, सहित अन्य शामिल हुए। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य का स्वागत राजमहल विधानसभा के भाजपा विधायक अनंत ओझा सहित अन्य ने फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया गया।

एक जून को मतदान है,सभी लोग बीजेपी के कमल फूल छाप पर में वोट दे।

वही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक जून को मतदान है,सभी बीजेपी के कमल फूल छाप में वोट दे। बीजेपी की अटल विहारी वाजपेयी की सरकार ने 1999 में झारखंड बनाया और 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग हुआ। पीएम मोदी ने 10 वर्षो में गरीबों का घर बनाया, गैस सिलेंडर चूल्हा दिया। 5 किलो अनाज मुफ्त अनाज दिया। वही दूसरी ओर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विस क्षेत्र बरहेट में पहाड़िया लोगो का अनाज हेमंत सोरेन ने बेचकर खा लिया। जेएमएम कांग्रेस के लोग बोलते है ईडी सीबीआई में हमको फसा रहा है, कांग्रेस के एमपी और प्रदेश के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के पीए के नौकर के यहां करोड़ों करोड़ की संख्या में रुपया मिला है। पत्थर बालू और कोयला बेचकर पैसा कमाया, जमीन बेचकर पैसा कमाया इसलिए हेमंत जेल में है। झारखंड बनने के 13 साल बीजेपी सरकार रहा, लेकिन इस बीच किसी का जमीन नहीं लुटा। कांग्रेस जेएमएम प्रदेश में लूट मचाई हुई है। ये सभी मिलकर आदिवासी को बेदखल किया। कांग्रेस के शासन में बड़े बड़े खदान,कारखाने खुला तो आदिवासियों के जमीन का न्याय नहीं दिया। वही पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ने आदिवासी मंत्रालय बनाया, 8 आदिवासी मंत्री है। राष्ट्रपति आदिवासी महिला है। 10 करोड़ आदिवासी को मान सम्मान दिया है।

बीजेपी ही आदिवासी का चिंता, मान सम्मान करती है। :-अमर बाउरी ।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हमने प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीट जीतने का संकल्प लिया है। कल एक खबर पूरे देश के अंदर चल रही थी। कुछ सालो के अंदर हिंदू की आबादी 7 फीसद घटी है और 45 फीसद मुस्लिम आबादी बड़ी है। सिदो कान्हु चांद भैरव फूलो झानो ने जल जंगल जमीन के लिए लड़कर अपने संस्कृति प्रकृति को बचा के रखा। संताल परगना में बांग्लादेश घुसपैठिए है। हिन्दू आबादी घटा है उसमे दलित आदिवासी भी शामिल है। पीएम मोदी ने 10 वर्षो में मुस्लिम, आदिवासी, दलित सभी के लिए विकास किया। वही विपक्ष गठबंधन के नेता वोट के नाम पर धर्म को आगे रखकर वोट मांग रहा है। संताल परगना का विकास बीजेपी की मोदी सरकार ने किया। बिजली, फोर लेन सड़क, नल से जल बीजेपी ने लाया। जेएमएम कांग्रेस गठबंधन से पूछिए की संताल परगना के विकास के लिए क्या कुछ किया है।कांग्रेस जेएमएम राजद कहती है मुस्लिम को धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे,दलित आदिवासी का आरक्षण छीनेंगे। ये लोग भेदभाव करती है। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से पूछता है जनता जहांगीर आलम कौन है, क्या लगता है।वही बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी ने कहा कि दूसरे के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने विधायक रहते क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया। ग्राम प्रधान का पद खाली को लेकर विस में मुद्दा उठाया था, ग्राम प्रधान के खाली सीट को भरवाया। सम्मान राशि भी दिलवाया। बीजेपी का जहा सांसद है वहा पर हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महागठबंधन सांसद 10 साल रहकर क्षेत्र में कुछ भी विकास नहीं किया। वो जानता है कि आदिवासी वोटर है ऐसे ही वोट देकर हमको जीता देगा। अब आदिवासी समझदार हो गया है।

गठबंधन प्रत्याशी ने 10 वर्षो में नही किया कोई भी कार्य,पूछती है जनता।

राजमहल लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी के सभी सांसद पांच साल का हिसाब देता हैं। बीते 10 वर्षो से राजमहल संसदीय क्षेत्र में 10 साल से महागठबंधन के सांसद क्या कार्य किया। इन 10 वर्षो मे राजमहल लोकसभा क्षेत्र में पीएम मोदी ने विकास किया है। विजय हांसदा से पूछिए क्या विकास किया है। नल से जल केंद्र सरकार ने पहुंचाया है। किसान सम्मान निधि, स्वच्छता मिशन सहित राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास पीएम मोदी ने किया है। क्षेत्र के 40 लाख शौचालय बनाया, 60 हजार से अधिक लोगो को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया। 22 लाख से अधिक को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। 2 लाख 13 हजार 524 लोगो को आवास दिया। 3 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत का कार्ड मिला, वही केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया। 10 साल में महागठबंधन का सांसद ने कुछ नही किया और 10 साल में मोदी सरकार ने राजमहल लोस क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। एक जून को कमल फूल का बटन दबाकर ताला मरांडी को विजय बनाए। प्रदेश का 14 सीट जीतकर पीएम मोदी के हाथ को मजबूत करे।

हर बूथों पर वोट फीसद बढ़ाए,हर बूथ पर कमल फूल खिलाए : अनंत।

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे राजमहल विधायक को राजमहल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद देकर क्षेत्र का विकास करवाया। उसी तरह राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता ताला मरांडी को आशीर्वाद देकर विजय बनाए। केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार है। तभी क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी को आपने आशीर्वाद दिया तभी क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। डेयरी प्लांट बना, जिससे किसानों का आय में बढ़ोतरी हुई। गंगा पुल, बंदरगाह, फोर लेन सड़क, नल से पानी घर घर तक आ रहा है, मुफ्त इलाज हो रहा है, मुफ्त अनाज मिल रहा है। दिल्ली में मोदी जी बैठे है, बीजेपी सांसद विधायक होगा तो क्षेत्र का तेजी से चहुमुखी विकास होगा। जेएमएम कांग्रेस महागठबंधन की सरकार प्रदेश में साढ़े चार साल में लूट खसोट मचा के रखी हुई है। मोदी की गारंटी है। अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार। वही हेलीपैड व सभा स्थल मंच में दोनो नेता का भव्य स्वागत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया। स्वागत भाषण बीजेपी जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने दिया। वही बीजेपी समर्थको की खचाखच भीड़ देखकर बीजेपी नेताओं में काफी हर्ष था। दस हजार से ज्यादा बीजेपी समर्थक नामांकन सभा में सरिक होने राजमहल लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे थे।

ताला मरांडी ने आशीर्वाद यात्रा निकालकर शहरवासियों का लिया आशीर्वाद।

साहिबगंज नगर का भ्रमण कर बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी ने नामांकन से पूर्व बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साक्षरता चौक से आशीर्वाद यात्रा निकाली। जिसमे सजी धजी वाहन में बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित अन्य सहित सैकड़ो मोटरसाइकल लेकर व पैदल महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। आशीर्वाद यात्रा पूर्वी फाटक, कॉलेज रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, गांधी चौक, एलसी रोड, पश्चिम फाटक, गोडाबाड़ी हटिया रोड होते हुए सिदो कान्हु स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी ने सभी महापुरुषों पर माल्यार्पण किया। बड़े बुजुर्गो व शहरवासियों से आशीर्वाद लिया। वही सुबह बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी ने मां बायसी मंदिर, तालबनना काली मंदिर, डाकीनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित मंदिरों में पूजन करके मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। वही नामांकन से पूर्व समाहरणालय स्तिथ मंदिर में भी आशीर्वाद लिया। मौके पर गणेश तिवारी,रामानंद साह,चंद्रभान शर्मा, राजीव चौधरी, राजेश मंडल सागर, सागर मंडल,जिला मीडिया प्रभारी सोने लाल ठाकुर , राजकिशोर उपाध्याय,बिंदेश्वरी यादव,लखन पंडित,गौतम यादव,कुमारी गरिमा,चांदनी देवी, ज्योति शर्मा,आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडे सहित हजारों की संख्या में बीजेपी समर्थक थे।WhatsApp Image 2024 05 10 at 22.37.00 9e7932f3 WhatsApp Image 2024 05 10 at 22.37.00 129a5b53 WhatsApp Image 2024 05 10 at 22.37.01 3d35afba

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!