Search

May 10, 2026 11:25 am

उपयुक्त ने पीठासीन पदाधिकारियो का लिया जायजा, दिया जरूरी दिशा निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में सोमवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर दूसरे चरण का पीठासीन पदाधिकारियों (पीओ) एवं पीठासीन पदाधिकारी तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने क्रमवार पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में आयोजित प्रशिक्षण सत्र के तीसरे दिन का जायजा लिया। प्रशिक्षण में कुल 200 पीठासीन पदाधिकारी एवं 640 पीठासीन पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने पीठासीन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी काम करें। आप सबों का प्रशिक्षण सत्र बेहतर चल रहा है। डीएलएमटी द्वारा सभी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में बताई गई बातों को गंभीरता से लें और उसी के अनुरूप अपने कार्य दायित्व का निष्पादन करें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का अक्षरशः अनुपालन होता है। वहीं पीठासीन पदाधिकारियों एवं पीठासीन पदाधिकारी तृतीय को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)/ वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रैल (वीवीपैट) का प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया। उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू), वीवीपैट को कनेक्ट करने एवं संचालन, माक पोल, पेपर सिलिंग आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

img 20240513 wa00182363616054166686960

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!