Search

May 10, 2026 11:25 am

ई-कार्ड ऑफिस के सामने से अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास रविवार शाम को ई-कार्ड ऑफिस के सामने से एक बाइक अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बाइक मालिक थाना क्षेत्र के बड़कियारी- राधाबल्लबपुर
गांव निवासी पप्पू रविदास ने बताया कि वे ई-कार्ड के कर्मी है. रविवार देर शाम को बाइक संख्या जेएच 16 एफ 5726 हैंडललोक कर ऑफिस में काम कर रहा था। शाम 7 बजे करीब बाहर आकर देखा तो उसका बाइक उक्त स्थान से गायब था. पीडीत ने बाइक की काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. उधर महेशपुर पुलिस को बाइक चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी रवि शर्मा मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!