Search

May 17, 2026 12:53 am

सखी मंडल की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने की ली शपथ।

महिलाओं ने विभिन्न थीम पर रंगोली बनाई और वोटरों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित की।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत हाथकाठी गांव में पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित सखी मंडल की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने गांव में जाकर ग्रामीणों को मताधिकार के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। मतदान की तारीख नहीं भूलने और बूथ पर पहुंचकर अनिवार्य मतदान करने के लिए जागरूक किया। वही प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हिरणपुर कुंदन कापरी के मार्गदर्शन में महिलाओं ने मतदान के विभिन्न थीम पर रंगोली बनाई और वोटरों को अनिवार्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एडमिन स्मिता हांसदा , कंसल्टेंट संजय पाल , अब्दुल सलाम अंसारी , बीआरपी समेत सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थी।,

img 20240514 wa00211218090747421618622
img 20240514 wa00225960080312515563318

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!