Search

May 10, 2026 8:07 am

जीडी न्यूज लाइव की खबर पर लगी मुहर: लापरवाही उजागर होने पर चेकपोस्ट से हटाए गए तीन दंडाधिकारी

डीसी ने आदेश पत्र जारी कर तीनों को चुनाव कार्य में लगाया।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पत्थर की अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की नीति है। जिसका पाकुड़ के तेजतर्रार डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल सख्ती से अनुपालन कराने में जुटे हैं। खनीज का अवैधीकरण रोकने में नाकाम दंडाधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने गुरुवार को आदेश पत्र निकालकर चेक पोस्ट पर तैनात तीन मजिस्ट्रेट को चेक पोस्ट से हटाया है। दरअसल मामला बुधवार की है। नगर थाना क्षेत्र के हीरानंदनपुर में बने चेक पोस्ट पर रोजगार सेवक अब्दुल राकीब, मोबीन अहमद व उमेश प्रसाद को चेक नाका में ड्यूटी लगाई गई थी। उसे दिन तीनों रोजगार सेवक में से सभी सुबह से दोपहर तक ड्यूटी पर नदारत थे जिस वजह से चेक पोस्ट पर कोई दंडाधिकारी नहीं रहने के कारण गाड़ियों का परिचालन बिना रोकटोक हो रहा था।जिसके कारण कई ओवरलोडेड पत्थर व बालू के ट्रक आराम से चेक पोस्ट पार कर गए।

जिसको संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने आदेश जारी कर उक्त तीनों रोजगार सेवक को चेक पोस्ट के ड्यूटी से हटाते हुए तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य हेतु अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त किया है। साथ ही उक्त कर्मियों को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही अपने नाम के सामने अंकित प्रखंड में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष योगदान समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। एवं उनके द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार कार्य का निष्पादन करेंगे। साथ ही साथ चेक नाकोओं पर उनकी प्रतिनियुक्ति भविष्य में किसी भी खनन चेकनाका पर ना हो इससे संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।बतते चलें कि अवैध खनिज के परिवहन व अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरीय पदाधिकारी लगातार चेक पोस्ट की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। वे स्वयं एसपी के साथ रात में ओवरलोडिग पर नजर रखे हुए हैं। दंडाधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने की लगातार चेतावनी दी जा रही है।लापरवाही उजागर होने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस के जवानों की कार्यशैली पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन वरीय दंडाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि डीसी का यह शक्ति निर्देशी है कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

img 20240516 wa00314599178047248785201
खनन चेक नाका, हीरानंदपुर

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!