Search

May 16, 2026 7:51 pm

जेएसएलपीएस की सखी मंडल की दीदियों ने रंगोली और मेंहदी लगाकर दिया मतदान करने का संदेश।

महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ )लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हिरणपुर प्रखंड में पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी) के सखी मंडल की दीदियों ने बीड़ा उठाया है. इसी क्रम में शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी देवपुर घागरजानी बरमसिया दुलमी डांगा समेत प्रखड की कई गांव में दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक किया. रंगोली,शपथ, स्लोगन, जागरुकता रैली, घर-घर भ्रमण कर चुनाव के महत्व, चुनाव की तिथि की जानकारी दी. मेंहदी प्रतियोगिता, आदि के माध्यम से ग्रामीणों को वोट देने के लिए अपील की. साथ स्वीप संबंधी जानकारियों को भी साझा की। साथ ही साथ मतदान के महत्व को भी बताया।कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हिरणपुर कुंदन कापरी, कोऑर्डिनेटर संजय पाल, एडमिन स्मिता हांसदा,अब्दुल सलाम अंसारी , सी सी उदय कुमार, अमरेंद्र कुमार महेता, सरवन कुमार, सुहागिनी मुर्मू, क्रिस्टीना समेत अन्य मोजूद रहे।

img 20240517 wa00178394226123402665960

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!