अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया राजमहल लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पलाश जेएसएलपीएस झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़िया के द्वारा बूथ स्तरीय सुपरवाइजर के साथ शनिवार को बैठक किया गया इस बैठक में बुथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर अपने बूथ के बीएलओ को साथ लेकर मतदाताओं को मतदान पर्ची का वितरण करने में सहयोग करेंगे एवं 1 जून को अपने बूथ में शामिल सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।उपस्थित सभी कर्मियों ने 1 जून को वोट देने का शपथ लिया एवं रैली निकाल कर लोगों को जागरुक भी किया गया।इस बैठक में निर्मल कुमार वैद्य प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, राजीव कुमार, प्रशांत कुमार ,अनूप कुमार ,विश्वनाथ मंडल ,अंशुमान शाहा ,परिमल यादव, टिंकू मंडल ,तुलसी गुप्ता, लक्ष्मी मुर्मू, प्रणव गुप्ता ,सनत बास्की , कमलेश कुमार,साहिल अंसारी, जुही दीदी के साथ सभी 18 पंचायतों से बुथ स्तरीय सखी मंडल कार्यकर्ता, सुपरवाइजर,की उपस्थित हुई।






