विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने को लेकर करेंगी अपील।
राजकुमार भगत
पाकुड़ : आगामी 1 जून को राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना तय है। इसे लेकर नेताओं का प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पश्चिम पंचायत में 26 मई दिन रविवार व रहसपुर पंचायत में 27 मई दिन सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी, झामुमो नेत्री सह पार्टी की स्टार प्रचारक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के संभावित कार्यक्रम को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव द्वारा हैलीपेड व सभा स्थल निर्माण हेतू झिकरहटी पश्चिमी पंचायत के केकेडीएम हाई स्कूल मैदान व रहसपुर के ईदगाह मैदान का मुआयना किया गया। कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजमहल प्रत्याशी विजय हादसा के पक्ष में प्रचार करेंगी । झारखंड में राजमहल लोकसभा क्षेत्र अति महत्वपूर्ण है। यहां से पिछले दो चुनाव में लगातार विजय हंसदा जीत दर्ज करते हुए आए हैं। इस वर्ष का मुकाबला चुनौती पूर्ण है।
मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, इंजीनियर जनार्दन मंडल, जिला सदस्य फिरोज अली, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, पंचायत अध्यक्ष फुरकान शेख, पंचायत अध्यक्ष रफिजुद्दीन शेख सहित अन्य मौजूद थे।






