Search

May 16, 2026 3:48 pm

मोटरसाईकिल चोरी मामले पर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में कराया गया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास श्यामचंद भगत के घर के दरवाजे से हीरो स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिए जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज की गई है. उक्त घटना को लेकर मोटरसाइकिल मालिक सह वादी श्यामचंद भगत ने थाने में दिये गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वे अपनी मोटरसाइकिल जेएच 16 ई 7688 को अपने घर के बाहर खड़ा रखकर घर में खाना खा रहा था. वादी खाना खाकर सो गया था. वादी सोकर उठा और बाहर जाकर देखा तो उक्त स्थान पर उसका मोटरसाइकिल नहीं है. आसपास में काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला. वादी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!