Search

May 16, 2026 3:47 pm

दीदियों ने विभिन्न पंचायत में मतदान करने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल और बासेतकुंडी पंचायत के विभिन्न गावों में जैसे पातपहाड़ी, खजूरदंगाल, ढोलकत्ता व अन्य स्थानो मे ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह दीदी के साथ संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र के द्वारा सोमवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया गया l मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के उपस्थित सभी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी की एक जून को होने वाले आम चुनाव मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान करने की बात कही गयी l संस्था के कर्मी राजीव रंजन ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम मे बताया कि वोट देना आपकी जिम्मेदारी और अधिकार है। संस्था के कर्मी व ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न स्लोगन के माध्यम से बताया गया जैसे पहले मतदान तब जालपान , आओ मिलकर अलख जगाएँ शत प्रतिशत मतदान कराएँ,
चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान और सच्चे नागरिक बनें और अपना वोट जरूर डालें। मौके पर इस कार्यक्रम में संस्था कर्मी श्रेओशी ,पार्थो, कल्पना,मनिशा गिन्नी का सहयोग सरहानीय रहा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!