सतनाम सिंह
पाकुड़िया राजमहल लोकसभा में एक जुन को होने वाली चुनाव की तैयारी का जायजा लेने एसपी प्रभात कुमार एवं एससीडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान एसपी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में भवन ,पानी,बिजली, शौचालय एवं कमरों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार दुर्गापुर विद्यालय में लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों को रहना है। पुलिस जवानों को रहने में किसी प्रकार का परेशानी ना हो इसको लेकर जांच किया गया मौके पर एसपी ने एसडीपीओ विजय कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।






