मृतक के पुत्र ने थाना में आवेदन देकर कराया मामला दर्ज।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बीते 28 अप्रैल को हिरणपुर -कोटालपोखर में हुई सड़क दुर्घटना के दूसरे घायल व्यक्ति साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा कदमा निवासी बसरूद्दीन अंसारी का भी भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर मृतक के पुत्र सलीम अंसारी ने मंगलवार को हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत किया है। सलीम अंसारी ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को टेम्पो में सवार होकर पिता के साथ साथ बहन रुखसाना बीबी , मरजीना बीबी ,रिश्तेदार मासूमा बीबी , जमीरन बीबी , जाना खातून , नाजेरा बीबी व रमिषा बीबी हिरणपुर अंतर्गत रामपुर में एक रिश्तेदार की मृत्यु पर मिट्टी देने जा रहा था। इसी बीच तुरसाटोला गांव निकट तेज गति से आ रहे माल लदा बोलेरो पिकअप वाहन से टेम्पो को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे टेम्पो में सवार सभी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। गम्भीर रूप से घायल पिता बसरूद्दीन , बहन रुखसाना व मरजीना को सदर अस्पताल सोनाजोडी से दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रुखसाना बीबी की मौत हो गई थी। वही पिता व बहन मरजीना को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किये जाने से रास्ते मे ही कुछ दिनों पूर्व पिता का भी मृत्यु हो गया। इस दुर्घटना में अन्य सभी घायल लोगो का इलाज भागलपुर में चल रहा है।





