एस कुमार
स्वीप कार्यक्रम के तहत टैगोर सोसाइटी फॉर रुराल डेवलपमेंट गड़बाडी महेशपुर के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर असकंधा-बोरियो गांव में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. जहां टैगोर सोसाइटी के सदस्यों ने ग्रामीणों ने जागरूक करते हुए आगामी एक जुन को ज्यादा से ज्यादा लोगों मतदान करने की अपील की. बताया गया कि वोट देना आपकी जिम्मेदारी और अधिकार है. उपस्थित सभी लोगों को मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी. मौके पर टैगोर सोसाइटी फॉर रुराल डेवलपमेंट गड़बाडी महेशपुर के प्रशांत पाल, सेनेली मुर्म, प्रकाश घोष सहित अन्य मौजूद थे।





