Search

May 16, 2026 12:35 pm

महेशपुर विधायक ने कार्यकर्ता संग चलाया जनसंपर्क अभियान

विधायक प्रो.मरांडी पर भरोसा करते हुए सैकड़ों ने थामा झामुमो का दामन, भाजपा के गढ़ में लहराया झामुमो झंडा

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने पाकुडिया प्रखंड के विभिन्न‎ पंचायतों मे राजमहल लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान चलाकर राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्यासी विजय कुमार हांसदा को 1 जून 2024 को क्र.संख्या चार में तीर कमान पर बटन दबा कर विजय दिलाने को लेकर ग्रामीणों से अपील किया। जनसंपर्क के क्रम में बीचपहाड़ी पंचायत के आपेल माल के नेतृत्व मे विधायक के समक्ष सैकड़ों‎ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारधारा, महेशपुर विधायक के द्वारा‎ क्षेत्र मे किया जा रहा विकास कार्य एवं मौजुदा झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा जनहित कार्य से प्रेरित होकर झामुमो का दामन थामा। शामिल होने वालों‎ मे मुख्य रूप से राजेश माल,निमाई माल,बामदेव माल शिवा माल,संजय माल,अजय माल,अभिमान राय,बाबुराम राय,सुकचाँद राय,निरोज राय,उत्तम माल,बचन राय,रमण टुडू,मिस्त्री टुडू,सामुएल हाँसदा,करनेल मुर्मू,फिलिप हाँसदा,कलिन मरांडी,विकाश माल सहित अन्य थे। सभी को विधायक श्री मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत झामुमो में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। झामुमो के प्रत्याशी आप सभी के सहयोग व मेहनत से अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार डेढ़ लाख मतों से जितने जा रहे है। मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,केन्द्रिय कमेटी सदस्य‎ हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,जिप अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम, मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,निवारण मरांडी,मुनीराम मरांडी,कालीदास टुडू,विश्वनाथ मुर्मू,रेफाईल मुर्मू,आपेल माल,विश्वजीत दास,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240522 wa00426410628614391673106

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!