Search

May 10, 2026 3:44 am

बंद घर में नगदी और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ,लाखों की चोरी।

राजकुमार भगत

पाकुड़।चोरी होने का सिलसिला पाकुड़ में बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वाक्या से सभी भली भांति परिचित हैं। बावजूद लोग अपने घर को बंद करके जाते हैं। नतीजा होता है घर में चोरी। ताजा घटना है सिद्धार्थनगर में रहने वाले विंद कुमार मिश्रा जी का । इन्होंने बीते शनिवार को अपना घर बंद करके इलाज कराने सपरिवार हैदराबाद गए थे। चोरों ने रात में घर को अपना निशाना बनाया और नगदी सहित लाखों के जर जेवरात लेकर चंपत हो गए। जब सुबह घर की नौकरानी आई तो उन्होंने अंदर से घर को बंद पाया । इसकी सूचना वे मकान मालिक को दी। घर के मालिक ने फोन पर पड़ोसियों से जानकारी हासिल की और पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन सूचना मिलते ही दल बाल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घर बंद होने का चोरों ने फायदा उठाया है । चोरों ने चारदीवारी फांद कर घर के अंदर में घुसे एवं घर के दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश किया एवं घर में रखें सभी अलमारी को एवं संदूक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर उसमें रखा जेवरात एवं नगदी को ले गए हैं।अजय आर्यन ने बताया कि चोर बड़ा ही सातीर है। उसने घर के दरवाजे बंद करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरा का सिंगल नहीं मिल रहा है ।उसे भी खंगाला जाएगा। जब तक मकान मालिक नहीं आ जाते तब तक चोरी गए सामानों का सही आकलन करना अनुचित होगा। मकान मालिक के आने पर ही चोरी गए सामानों का आकलन किया जाएगा । फिलहाल प्राथमिक की दर्ज करने का कार्रवाई की जा रही है एवं चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। चोर कितने भी सतीर हो पुलिस की नजर से नहीं बच पाएगा। इन सब में एक बात समझ से परे है कि आखिर कर चोरों को बंद घर का पता कैसे चलता है इस दिशा में काम करने की जरूरत है। कौन ऐसा मुखबिर है जिसे हर गली मोहल्ले की प्रतिदिन की जानकारी है।

img 20240523 wa00151877827633760975908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!