Search

May 16, 2026 9:57 am

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

विजय की विकास गाथा को जानती है जनता,उचित समय पर सही जवाब देगी जनता, लोबिन हेंब्रम।

एस कुमार

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम ने बाबुदहा, अमलादही समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि हमने झारखंड के आदिवासी और मूलवासी के अधिकारों के लिए जनताओं की आवाज बनकर हमेशा सड़क से लेकर सदन तक मुद्दों को उठाते आये हैं. लेकिन वर्तमान सरकार हमारी बातों को अनसुनी कर रहे हैं. इसलिए आप लोग एक बार संसद भवन में आदिवासी मूलवासी की आवाज बुलंद करने का मौका दें. वर्तमान सांसद विजय हांसदा ने 10 साल के कार्यकाल में न तो क्षेत्र का भ्रमण किया, और ना ही क्षेत्र के जनता की समस्या से अवगत हुए. जिसको लेकर राजमहल लोकसभा के जनता विजय हांसदा से काफी नाराज़ है. उन्होंने कैंची छाप में वोट करने की आग्रह किया. मौके पर कीनू हेम्ब्रम, साइमन मुर्मू, सुनील किस्कू, धोने मरांडी, खुदु सोरेन, संदीप हांसदा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!