Search

May 16, 2026 8:52 am

ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया की उपस्थिति में ओरिएंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की गई। नशाखोरी, बाल मजदूरी के विरुद्ध जागरूकता फैलाने को लेकर कई अहम दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पीएलवी को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। पीएलवी को दी गई जिम्मेवारी को निभाने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, सायेम अली, अमूल्य रत्न रविदास, याकूब अली, चंद्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी, मोकमाउल शेख, अजारूल शेख, चंदन रविदास, उत्पल मंडल, एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240524 wa00101264282444952645137

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!