प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )लोकसभा चुनाव 2024 के 6 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है वहीं शनिवार को सातवें एवं अंतिम चरण में राजमहल लोकसभा का मतदान शुरू हो गया है। लिट्टीपाड़ा में सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। महिलाएं ,पुरुष एवं वृद्ध सभी मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। इस दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 103बूथों पर सुबह 7:00 से चुनाव शुरू हो चुका था साथ ही सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे ।सभी बूथों पर सीसीटीवी के निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। वही कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने से कुछ देर के लिए मतदाता को परेशानी होना पड़ा।
लिट्टीपाड़ा में चुनाव बहिष्कार को लेकर प्रशासन के छूटे पसीने
वही सुरजबेड़ा पंचायत के बूथ संख्या 40 एवं 43 एवं कर्माटांड़ पंचायत के बूथ संख्या 21 के लगभग दो हजार मतदाता पानी और सड़क की मांग को लेकर सुबह 7:00 से ही वोट बहिष्कार को लेकर अड़े रहे। ग्रामीणों का मांग पहले सड़क और पानी दो फिर वोट लो।वोट बहिष्कार की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल को मिलते ही उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीमान मरांडी को बूथ पर जानें का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर डीडीसी एवं बीडीओ बुथ पर पहुंचकर ग्रामीणों को वोट देने की अपील किया लेकिन ग्रामीण सड़क एवं पानी की मांग को लेकर अड़े रहे।इस दौरान डीडीसी एवं बीडियो द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया, ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद करीब 2:00 बजे डीडीसी एवं बीडियो का प्रयास रंग लाया।ग्रामीणों को सड़क और पानी मुहैया कराने को लिखित आश्वासन पर ग्रामीण एकजुट होकर मतदान के लिए तैयार हुए। फिर पंक्ति बद्ध सभी मतदाता अपना मत का प्रयोग किया।इस दौरान डीडीसी शाहिद अख्तर ने कहा कि पानी और सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण वोट बहिष्कार में अड़े थे काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए हैं शाम 5:00 बजे तक जितने भी मतदाता पंक्ति में रहेंगे सभी वोट करेंगे।








