Search

October 19, 2026 10:02 am

दिन रात बदसूरत जारी है कोयले का काला कारोबार।

थाना क्षेत्र के ग्रामीण रास्तों से निकल रहे सैकड़ों कोयला लदे साइकिल व मोटरसाइकिल।

जिम्मेदार के आशीर्वाद प्राप्त से ही कोयला ढुलाई का कार्य संभव

जितेंद्र कुमार यादव।

पाकुड़ मालपहाड़ी और हिरणपुर थाना के के रास्ते खुलेआम हो रही है अवैध कोयला ढुलाई का काला कारोबार,स्थानीय लोगो के द्वारा कॉल ब्लॉक कंपनी में चलने वाली हाइवा से कोयला उतार एक जगह डंप किया जाता है और बाद में साइकिल,मोटरसाइकिल से कोयला की ढुलाई करने वालों बेचा जाता है

पिकअप वैन और जुगाड गाड़ी से कोयला बंगाल भेज रहे कोयला माफिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला का अवैध कारोबार में कई माफिया गुट एक जुट हुए पड़े है इनका काम स्थानीय आदिवासी से कोयला खरीद रात के अंधेरे में पिकअप वैन,जुगाड़ गाड़ी और कभी कभी ट्रैक्टर के माध्यम से बंगाल भेजा जाता है कोयला जिसमें मालपहाड़ी थाना और हिरणपुर थाना का बड़ चढ़ कर सहयोग है सबका साथ सबका विकास जो है।हिरणपुर थाना होते हुए कुसमाफाटक होकर बंगाल निकलते है

मालपहाड़ी और हिरणपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल करते हुए निकल रहा कोयला बंगाल

पाकुड़ और हिरणपुर थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण रास्ते ऐसे है जो सीधा बंगाल सीमा तक सटे हुए है, इन्ही रास्तों का इस्तेमाल कर कोयला माफिया अपना कोयला को जुगाड़ गाड़ी,ट्रैक्टर,पिकअप वैन से खपा रहे है जिसपर जिम्मेदार अपनी चुप्पी साध रखे हुए है,चुप्पी भी जरूरी है टेबल के नीचे जो सब फिक्स है।

img 20240603 wa00073273753781972709336

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!