Search

May 9, 2026 7:44 pm

तेज रफ्तार वाहन ने मवेशी को रौंदा, मौत

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के चमरखी गांव के समीप बुधवार को एक बकरी तेजरफ्तार वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर की ओर से एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। वही बकरी मालिक चिया राय समेत आसपास के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी. वही बकरी मालिक समेत आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि तेजरफ्तार वाहनों के परिचालन होने को लेकर लगातार कभी आदमी व कभी मवेशीयों का जान जा रही है। लोगों ने बकरी की मुआवजा की मांग पर अड़े थे। समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुँची थी और सड़क जाम जारी था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!