Search

May 9, 2026 7:44 pm

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया वट सावित्री की पूजा।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर:– प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से हुई वट सावित्री की पूजा। पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम, पोखरिया, तेशरिया, बासकंधरी, पचौईवेडा, बाबूपुर, इत्यादि गांवो में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की. इस मौके पर सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की. साथ ही वट सावित्री का व्रत भी रखा. शहरग्राम शिव मंदिर में पुजारी ने महिलाओं को वट सावित्री व्रत से जुड़ी कथा सुनाई. साथ ही इस व्रत के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. वहीं पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि यह व्रत हर सुहागिन महिलाएं रखती हैं. पूजा अर्चना के बाद शाम को जलपान करने के उपरांत इस व्रत का समापन किया जाता है. आज महिलाएं इस मंदिर में पर्व को लेकर कुमाऊंनी परिधान में सजधज कर पहुंची थीं. उन्होंने अपने पतियों की दीर्घायु होने की कामना के साथ ही परिवार में सुख शांति को लेकर भगवान से प्रार्थना की. महिलाओं को वट सावित्री व्रत का महिमा बता रहे पंडित ने कहा कि आज सुबह से ही वह महिलाओं को व्रत के विधि विधान और कथा सुना रहे हैं। साथ ही पूजा अर्चना कर आपने पति की लंबी उम्र व सुख शांति का वरदान मांगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!