एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के समीप गुरुवार को कोयला लदा हाईवा के चपेट में एक बाइक चालक आ जाने से घायल हो गया. जबकि घायल व्यक्ति की मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तसरिया गांव निवासी बुधाल साहा अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर कोल माईन्स के सड़क से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था. वही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आ जाने से बुधाल साहा का मोटरसाइकिल हाईवा के पहियों के बीच जा घुसा. जबकि मोटरसाइकिल चालक सड़क के किनारे जा गिरा. जिससे मोटरसाइकिल चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना को लेकर आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल माईन्स सड़क को करीब तीन घण्टो तक जाम कर दिया. जिसके बाद कंपनियों के अधिकारियों के आश्वासन के सड़क जाम हटाया गया।





