Search

October 19, 2026 12:15 am

14 जून से 29 तक चलेगा मलेरिया खोज अभियान।

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय के निर्वाचन कक्ष में बीएलटीएफ का बैठक बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 जून से 29 जून तक चलने वाले मलेरिया खोज अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। बताया गया कि इस दौरान मलेरिया से ग्रसित रोगियों का खोज करना है। साथ ही मलेरिया को लेकर लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक भी करना है। आगामी 14 जून से 20 जून तक चलने वाली टीवी मरीजों की खोज को लेकर विशेष रूप से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि इस दौरान टीवी मरीजों का खोज करना है। इसके अलावे परिवार नियोजन, छिड़काव, एनीमिया मुक्त भारत, कालाजार, नियमित प्रतिरक्षण के अलावे स्वास्थ्य संबंधी अन्य विषयों पर भी जानकारी ली गई। बैठक में बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग कभी समीक्षा किया गया। इस अवसर पर बीईईओ तरुण कुमार घांटी, बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, शैलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह के अलावे विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!