Search

October 19, 2026 12:15 am

सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड): बीते शुक्रवार की रात गोपालपहाड़ी गांव के 45 वर्षीय मणिमय मण्डल की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मृतक शाम करीब साढ़े सात बजे निकटवर्ती गांव गोपालपुर से पैदल ही वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते मे सांप ने काट लिया। पर मणिमय ने समझा कि कोई दूसरा किट ने काटा होगा। इसलिए घर वापस आकर इस बात की जानकारी किसी को नही दिया। रात को जब तबियत काफी खराब होने लगी , तब उन्हें रात को ही सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के सदस्यों में रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। मृतक खेती बाड़ी का कार्य करता था व हाट बाजारों में सब्जियां बेचा करता था। बताते चले कि सर्पदंश की इलाज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में एंटी स्नेक वैक्सीन उपलब्ध है। सर्प दंश से पीड़ित लोगो को गांव में झाड़फूंक न कराकर त्वरित रूप से इलाज कराना आवश्यक है। जिससे कि मरीज का जान बच सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!