Search

October 7, 2026 7:39 am

स्मार्ट क्लास में अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे बच्चे, शिक्षकों को मिल रही ट्रेनिंग।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कठिन विषयों को आसान और रोचक बनाने की सीख।

पाकुड़। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को आसान, रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित प्रशिक्षण जिले के तीन केंद्रों—मध्य विद्यालय चांदपुर (महेशपुर), मध्य विद्यालय कुड़ापाड़ा (पाकुड़) और मध्य विद्यालय हाथकाठी (उर्दू), हिरणपुर में शुरू हुआ है।प्रशिक्षण में शिक्षकों को डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार करने, उपयोगी कंटेंट खोजने और स्मार्ट क्लास के जरिए कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाने की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से कक्षा में पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के शुभारंभ के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के अनुभव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों को कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक की जानकारी मिलने के साथ विषयों को समझने में भी आसानी होगी। उन्होंने शिक्षकों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार, जिला एमआईएस प्रभारी मुकेश कुमार, जिला समन्वयक सुदीप कुमार, संकुल समन्वयक पुलक मंडल सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!