कार्यशाला में मिलेट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
सुस्मित तिवारी
पाकुड़ :-आत्मा पाकुड़ के द्वारा कृषक गोष्ठी – सह – मिलेट कर्मशाला का आयोजन शनिवार को शहरकोल पंचायत भवन में आयोजित हुआ। कार्यशाला में सहायक तकनीकी प्रबंधक सुदीप कुमार सेन ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के जानकारी देते हुए खरीफ फसल एवं योजनाओं का लक्ष्य किसानों को बताया गया तथा सूक्ष्म सिंचाई, पीडीएम सी योजना अंतर्गत टपक सिंचाई के द्वारा सिंचाई के लिए किसानों को नया आवेदन भरने को कहा गया इस संबंध मे सहायक तकनीकी प्रबंधक सुदीप सेन ने बताया कि किसानों को बताए गए योजना 90% अनुदान में है ,इन्होंने सॉइल हेल्थ कार्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए, साथ ही साथ KCC के बारे में किसानों को कहा गया कि अवशेष किसानों का नया केसीसी आवेदन भरकर जल्द से जल्द आवेदन करना है साथ ही साथ मिलेट मिशन के अंतर्गत मोटे अनाज जैसे मड़वा, बाजरा ,ज्वार, कंगना रागी, कुटकी इत्यादि खेती के लिए किसानों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन करने की बात कही गई की प्रति एकड़ में ₹3000 के दर से प्रोत्साहित करने की प्रावधान है तथा मोटे अनाज खाने से या सेवन करने से क्या-क्या लाभ है उनका विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया इस कर्मशाला में प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार एवं मुखिया तथा कृषक मित्र एवं किसान बंधु उपस्थित थे।





