Search

May 13, 2026 10:52 am

मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुआ

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में दिये गए लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं एवं मनरेगा अंतर्गत मजदूरों से संबंधित समीक्षा की गई । बीडीओ ने बताया कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों के खाते में दूसरी किस्त आने में परेशानी न हो जिसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मुखिया एवं पंचायत सचिवों को दिया गया है । मनरेगा के तहत सभी संचालित अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!