Search

October 18, 2026 10:42 pm

पाकुड़ एसपी का आदेश: वर्दी में रहेगी पुलिस, नहीं चलेगी छलावरण वर्दी

वर्दी में नहीं दिखे पुलिस अधिकारी और जवान तो खैर नहीं: एसपी

विधि-व्यवस्था ड्यूटी में खाकी वर्दी में रहने की सख्त आदेश

सतनाम सिंह

पाकुड़: छलावरण वर्दी पहनकर ड्यूटी आने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अब वर्दी पहनने की आदत डालना पड़ेगी। पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों और जवानों को आदेश दिया है ड्यूटी तो वर्दी में ही करनी पड़ेगी। इसमें लापरवाही नहीं चलेगी, जो नियम तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी। रविवार को पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने फरमान जारी कर छलावरण वर्दी (कंबाइंड वर्दी) का उपयोग करने वाले जिला के पुलिस पदाधिकारीयों,कर्मियों को कार्यालय कार्य, गस्ती,कोर्ट ड्यूटी, संतरी, यातायात, कैदी ड्यूटी, साधारण छापेमारी एवं अन्य विधि व्यवस्था ड्यूटी में रहने वाले को खाकी वर्दी में रहने की दी सख्त आदेश दिया है।जारी पत्र के आलोक में बताया कि ऐसा देखा जा रहा है कि पाकुड़ जिलाबल के पुलिस पदाधिकारीयों, कर्मियों द्वारा कंबाइंड वर्दी का उपयोग किया जा रहा है जो कि अनुचित है उक्त प्रत्यक्ष में पाकुड़ जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मियों का आदेश दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान केवल खाकी वर्दी ही धारण करेंगे उपरोक्त आदेश का अवलोहना करने वाले पदाधिकारी कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!