Search

May 9, 2026 3:45 pm

बोलेरो और बाइक की भीषण भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र के चटकम के समीप बाईक और बोलेरो के आमने सामने की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ओपी क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी बाबूधन हांसदा उम्र 25वर्ष, जमीन बेसरा 30वर्ष एवं हीरालाल किस्कू 16वर्ष उक्त तीनों युवक साप्ताहिक हटिया चटकम से घर जा रहा था ठीक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गया जिससे तीनों युवक घायल हो गया। सिमलोंग ओपी के पुलिस को खबर मिलते ही ओपी प्रभारी सर्वदेव राय घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायल को लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का ईलाज किया गया। वही बाबूधन हांसदा का पैर टूट जानें से उन्हें सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि तीन में से एक युवक बाबूधन हांसदा का पैर टूट गया है उन्हे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!